Homeउत्तर प्रदेशबंद मकान में चोरी की घटना से हड़कम्प, पुलिस जांच में जुटी

बंद मकान में चोरी की घटना से हड़कम्प, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। बंद मकान में चोरी की बड़ी घटना से बेहड़ा सादात गांव में हड़कम्प मच गया हैं।शातिर चोरो ने ताले तोड़कर लाखों की नकदी व कीमती आभूषण चोरी कर लिए।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात निवासी हाजी शरीफ ने बताया कि उसके मकान की छत कमजोर होने के कारण वह अपनी पत्नी रशीदन के साथ मकान के बराबर में पशुओं के लिए बनाए गए टीन शेड में सोते हैं। शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे पत्नी रशीदन लघुशंका के लिए जागी तो मकान के कमरे का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे दो छोटे संदूक गायब थे। पीड़ित के अनुसार, संदूकों में आठ लाख रुपये की नकदी और करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। अज्ञात चोरों ने पैसे व आभूषण चुरा लिए। वहीं घर के पास ही गन्ने के खेत में खाली सन्दूक पड़े मिले जिनके ताले टूटे हुए थे।चोरी की घटना को लेकर गांव में दहशत व्याप्त हो गयी है। पुलिस आसपास व मुख्य मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से चोरों की तलाश में जुट गई है।
क्षेत्राधिकारी राधा रमण सिंह ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में आया है।जांच की जा रही है।शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments