रिपोर्ट – ओमप्रकाश
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के खोह के पास स्थित पुलिस लाइन परिसर के मुख्य गेट के बाहर बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के समय पानी जमा होने की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पुलिस लाइन गेट के आसपास जलभराव रोकने के लिए चारों तरफ खड़ंजा एवं इंटरलॉकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक कार्यों को व्यवस्थित ढंग से कराया जाए, ताकि पुलिस लाइन परिसर के बाहर आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके की स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे बरसात के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।
