Homeउत्तर प्रदेशपुलिस आवास में 24 घंटे शुद्ध और ठंडे पानी की सुविधा, एसएसपी...

पुलिस आवास में 24 घंटे शुद्ध और ठंडे पानी की सुविधा, एसएसपी ने किया प्लांट का उद्घाटन

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक और कदम उठाया है। जानसठ रोड स्थित फायरिंग रेंज परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला आवासीय परिसर में आरओ और शीतल जल प्लांट स्थापित किया गया है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया।

आरओ और शीतल जल प्लांट शुरू होने से आवासीय परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को अब 24 घंटे स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे उन्हें पेयजल के लिए होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी और आवासीय परिसर में सुविधा भी बेहतर होगी।

उद्घाटन के अवसर पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने कहा कि स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। पुलिसकर्मियों के आवासीय परिसर में इस सुविधा की उपलब्धता जरूरी है। प्लांट की स्थापना से यहां रहने वाले परिवारों को दिन-रात शुद्ध और शीतल पेयजल मिल सकेगा।

इस दौरान एसपी अपराध इंदु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर एवं लाइन सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments