Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग के घर से लापता होने के मामले में युवक गिरफ्तार, मंसूरपुर...

नाबालिग के घर से लापता होने के मामले में युवक गिरफ्तार, मंसूरपुर बस अड्डे से पकड़ा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंसूरपुर बस अड्डे के पास से पकड़ा। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण से संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, गांव मुबारिकपुर निवासी दिनेश ने 13 नवंबर को मंसूरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय बेटी मीरा घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मंसूरपुर के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच और तलाश के दौरान प्रकाश में आए आरोपी अजीत उर्फ आदित्य पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी मुबारिकपुर को मंसूरपुर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता, कांस्टेबल रोहित कुमार और लोकेन्द्र कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments