Homeउत्तर प्रदेशनवरात्र पर खालापार थाने में महिला सुरक्षा का पाठ, हेल्पलाइन नंबरों की...

नवरात्र पर खालापार थाने में महिला सुरक्षा का पाठ, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत थाना खालापार में छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आपात स्थिति में मदद लेने के तरीके भी बताए।

मिशन शक्ति टीम ने महिला सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन के लिए 181 और वूमेन पावर लाइन के लिए 1090 पर संपर्क किया जा सकता है। साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 और बच्चों की सहायता के लिए 1098 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 और 108 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments