Homeउत्तर प्रदेशतितावी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को घर से दबोचा

तितावी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को घर से दबोचा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को गांव गुजरहेड़ी में दबिश देकर विपिन पुत्र सोमपाल को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त विपिन (37) के खिलाफ वर्ष 2019 में धारा 354 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-2 मुजफ्फरनगर द्वारा वाद संख्या 555/9/19 में वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार और रिजर्व कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments