ब्यूरो: कबीर
मो.: 9389289821
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर डकैत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी डकैती समेत कई संगीन मामलों में वांछित बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शामली जनपद के थाना थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ निवासी रितिक उर्फ लाला पुत्र दीपक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में डकैती और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अवैध शस्त्र रखने के मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस का मानना है कि समय रहते गिरफ्तारी होने से किसी बड़ी वारदात की आशंका टल गई। बरामद अवैध हथियार के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
