Homeउत्तर प्रदेशजिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न, दुर्घटना...

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न, दुर्घटना रोकने को सड़कों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर और साइनेज

शाहजहांपुर, 15 जून। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कैंप कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट स्थलों पर सुरक्षा उपायों और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर, साइनेज, सचेतक बोर्ड एवं अन्य सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से नेशनल हाईवे पर स्पीड साइनेज स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन कर सकें।

बैठक में चिन्हित ब्लैक स्पॉट स्थलों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यकतानुसार सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में समयबद्ध तरीके से सुधार कार्य कराए जाएं, जिससे जनहानि को कम किया जा सके।

उन्होंने सीतापुर-बरेली हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन को नियंत्रित करने तथा हाईवे पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभागों को अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने बरेली-सीतापुर मार्ग, अल्लाहगंज-जलालाबाद मार्ग तथा कटरा मार्ग के दुर्घटना संभावित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

बैठक में जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments