रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव
बहराइच। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं इस साल छठ पूजा 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाई जाएगी, नहाय-खाय 13 नवंबर शुक्रवार से शुरू होगा और 16 नवंबर सोमवार को उषा अर्घ्य के साथ समापन होगा मुख्य संध्या अर्घ्य 15 नवंबर रविवार को है,महापर्व से पहले ही जिले में घाटों की साफ-सफाई का अभियान तेज हो गया है मां सरयू पुनरोद्धार समिति बहराइच की संयोजिका एडवोकेट रंजीता बाल्मीकि के सानिध्य में नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा सरयू घाट किनारे बने छठ घाटों पर सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है,घाटों पर उगी झाड़ियों को हटाया जा रहा है, कचरा निकाला जा रहा है और आने-जाने वाले रास्तों को दुरुस्त किया जा रहा है व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है,स्थानीय लोगों में भी छठ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
