Homeउत्तर प्रदेशगहमर स्टेशन पर 6 अक्टूबर से रुकेगी ट्रेन 12141/42, रेलमंत्री ने दी...

गहमर स्टेशन पर 6 अक्टूबर से रुकेगी ट्रेन 12141/42, रेलमंत्री ने दी मंजूरी

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गहमर रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जाने वाली ट्रेन संख्या 12141/42 के ठहराव की मांग को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दे दी है। ट्रेन का गहमर स्टेशन पर ठहराव 6 अक्टूबर 2026 से सुनिश्चित किया गया है।
विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि उन्होंने रेलमंत्री के समक्ष गाजीपुर के लिए तीन प्रमुख मांगें रखी थीं। उनकी मांग पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने संज्ञान लेते हुए कवरिंग लेटर के साथ रेलमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर मांगों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद कौशलेंद्र कुमार के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि इससे पहले दिलदारनगर जंक्शन पर जियारत एक्सप्रेस के ठहराव तथा सुहेलदेव एक्सप्रेस के रूट में बदलाव से यात्रियों को राहत मिली है। अब गहमर स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव से एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर सहित आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए सांसद कौशलेंद्र कुमार के गहमर आगमन की बात भी उन्होंने कही।
किसानों की मांगों को लेकर आवाज उठाने का आश्वासन
प्रेस वार्ता में विनीत कुमार तिवारी ने विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर जमानियां विधानसभा क्षेत्र के किसानों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड किसानों की मांगों के साथ खड़ा है। 25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी में होने वाले प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार के समक्ष किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।
उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनके हितों और मांगों को लेकर पार्टी उनकी आवाज बुलंद करेगी।
प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव नौशाद खान, जिला महासचिव सुनील सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, मनीष पटवा, दीपक पटवा और जब्बार राइनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments