रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सोन्टा निवासी कार्तिक चौधरी का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित कार्तिक के परिजनों को बुधवार को थाना मंसूरपुर में नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने 14 अक्टूबर को कार्तिक चौधरी के परिजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्तिक चौधरी पुत्र पपेन्द्र, ग्राम सोन्टा, थाना मंसूरपुर के निवासी हैं। पुलिस विभाग में चयन को उपलब्धि बताते हुए थाना प्रभारी ने कार्तिक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने परिजनों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई कि कार्तिक पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करेंगे। भर्ती प्रक्रिया में चयन के बाद नियुक्ति पत्र मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल है।
