रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 11.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही केटीएम बाइक भी कब्जे में ली है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को नहर पटरी रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड निवासी रवि (20) और शंकर (19) के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ खतौली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 11 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। तस्करी के नेटवर्क और गांजा कहां से लाया गया था, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस दोनों आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह, उपनिरीक्षक रजत सिंह समेत खतौली पुलिस की टीम शामिल रही।
