Homeउत्तर प्रदेशखतौली पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दबिश देकर दो आरोपी दबोचे; कोर्ट...

खतौली पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दबिश देकर दो आरोपी दबोचे; कोर्ट में पेश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में थाना पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहिद पुत्र हनीफ निवासी शेखपुरा और नरेश पुत्र वीर सिंह निवासी रुकनपुर, थाना खतौली के रूप में हुई है। शाहिद के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत दर्ज मुकदमे से संबंधित वारंट था, जबकि नरेश मारपीट, गाली-गलौज और धमकी सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित वारंट में वांछित था।

पुलिस के अनुसार, एंटी रोमियो टीम मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत क्षेत्र में गश्त और शांति व्यवस्था की ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान दोनों वारंटियों के अपने-अपने घरों पर मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद उपनिरीक्षक अनिल तोमर को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के घरों पर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल तोमर, कांस्टेबल अजीत सिंह, महिला हेड कांस्टेबल रजनी, महिला कांस्टेबल कोमल तथा रिजर्व महिला कांस्टेबल पूजा और प्रिया शामिल रहीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments