Homeउत्तर प्रदेशरामघाट के फुट ओवरब्रिज पर उकेरे जाएंगे रामायणकालीन प्रसंग

रामघाट के फुट ओवरब्रिज पर उकेरे जाएंगे रामायणकालीन प्रसंग

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट। चित्रकूट के रामघाट में मंदाकिनी नदी पर बने फुट ओवरब्रिज की दीवारें अब रामायणकालीन प्रसंगों से सजेंगी। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि से 19 लाख 42 हजार रुपये की लागत से पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। इससे रामघाट की सुंदरता बढ़ने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। चित्रकूट के रामघाट में मंदाकिनी नदी पर बने फुट ओवरब्रिज की बाहरी दीवारों और रेलिंग पर रामायणकालीन प्रसंगों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। इस कार्य पर 19.42 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

पुल की सड़क की ओर वाली रेलिंग पर भगवान श्रीराम के वनवास और गृहस्थ जीवन से जुड़े प्रसंग उकेरे जाएंगे। वहीं, नदी की ओर गोस्वामी तुलसीदास जी और भगवान श्रीराम के मिलन से संबंधित प्रसंगों को दर्शाया जाएगा।

इस पहल से रामघाट की सुंदरता में चार चांद लगेंगे और यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को चित्रकूट की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। साथ ही, धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments