Homeउत्तर प्रदेशकचहरी की सुरक्षा सख्त, बिना आधार कार्ड प्रवेश पर रोक

कचहरी की सुरक्षा सख्त, बिना आधार कार्ड प्रवेश पर रोक

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 30 अक्टूबर को विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला जज के आदेश और अपर जिला जज/एससी-एसटी कोर्ट के मार्गदर्शन में चले अभियान के दौरान न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों की पहचान की जांच की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और एंटी सबोटाज टीम ने संयुक्त रूप से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी।

प्रभारी निरीक्षक कचहरी सुरक्षा सर्वेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और एंटी सबोटाज टीम ने न्यायालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वारों सहित संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान कचहरी में प्रवेश करने वाले वादकारियों के आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की गहनता से जांच की गई। सुरक्षा कर्मियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र के किसी भी वादकारी को न्यायालय परिसर में प्रवेश न दिया जाए।

वहीं, अधिवक्ताओं के लिए भी सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी किए गए। सभी अधिवक्ताओं से निर्धारित ड्रेस कोड और अधिकृत पहचान पत्र के साथ ही कचहरी परिसर में प्रवेश करने की अपेक्षा की गई है। अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए इस तरह के सघन चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments