Homeउत्तर प्रदेशआबकारी विभाग का रात्रिकालीन चेकिंग अभियान जारी, दुकानों पर रखी जा रही...

आबकारी विभाग का रात्रिकालीन चेकिंग अभियान जारी, दुकानों पर रखी जा रही कड़ी नजर

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए दुकानों का रात्रिकालीन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमें देर रात तक शराब की दुकानों का निरीक्षण कर रही हैं। इस दौरान दुकानों के खुलने और बंद होने के निर्धारित समय, शराब की बिक्री से संबंधित नियमों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।
विभागीय अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।
आबकारी विभाग के इस अभियान का उद्देश्य अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाना, राजस्व की सुरक्षा करना और शासन के निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराना है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि रात्रिकालीन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments