रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 3350 रुपये, 52 ताश के पत्ते और तीन कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
थानाध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5 अक्टूबर को आश्रम चौराहा से ककरौली-टंडहेड़ा मार्ग पर नरेन्द्र प्रधान की ट्यूबवेल के पास कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मौके पर जुआ खेल रहे बेहड़ा सादात निवासी जसवीर (55), जुल्फिकार उर्फ जुल्लू (60), गोविंद (32), अमृत सिंह (35), महिपाल (50) और अमित कुमार (28) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने फड़ से 3200 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं आरोपियों की जामा तलाशी में 150 रुपये मिले। तीन कीपैड मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक मामले में मुकदमा अपराध संख्या 123/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम व धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। विवेचना उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह, जितेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल गौरव कुमार, अनुज कुमार, अमित कुमार और लवी कुमार शामिल रहे।

