रिपोर्ट – शारिक खान
रामपुर। जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं यातायात पुलिस द्वारा ओवरलोड एवं कर बकाया वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी।
एआरटीओ ने बताया कि बीती रात 11 बजे से प्रातः 6 बजे तक नवीन मंडी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ओवरलोडिंग के मामले में 4 डंपरों को सीज किया गया। इसके साथ ही कर बकाया पाए जाने पर 3 ट्रकों के चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान कुल 2.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ ने वाहन संचालकों से अपील की है कि निर्धारित क्षमता के अनुसार ही माल का परिवहन करें तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज एवं कर अद्यतन रखें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
