Homeउत्तर प्रदेशअवैध पटाखों की बिक्री, 31 किलो पटाखों के साथ दुकानदार गिरफ्तार

अवैध पटाखों की बिक्री, 31 किलो पटाखों के साथ दुकानदार गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर में बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनुमानपुरी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 31 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक, 18 अक्तूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हनुमानपुरी में बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हर्ष गर्ग पुत्र मुकेश गर्ग निवासी मकान नंबर 733, हनुमानपुरी, रामलीला टीला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 31 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए।

विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 468/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 125, 287, 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(बी)(1)(बी) में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोविंद चौधरी, पवन प्रताप सिंह और कांस्टेबल बलदेव, हर्ष व अमित कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments