Homeउत्तर प्रदेशखालापार थाने में एसएसपी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

खालापार थाने में एसएसपी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने सोमवार को थाना खालापार का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना कार्यालय से लेकर हवालात, बैरक और सीसीटीएनएस कक्ष तक व्यवस्थाएं परखीं। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने थाना परिसर, मिशन शक्ति केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित बनाए रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने की कार्यप्रणाली में अनुशासन और व्यवस्था के साथ जनसमस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दी जाए।

महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता बरतने के निर्देश

मिशन शक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा उनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने थाने पहुंचने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने पर जोर देते हुए पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments