रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर मोरना अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल को भोपा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सालय रेफर कर दिया गया भोपा थाना क्षेत्र के शुकतीर्थ निवासी वेदपाल (65) पुत्र भुल्लन शुक्रवार दोपहर बाइक द्वारा मोरना से शुकतीर्थ जा रहे थे। जैसे ही वह नेत्र चिकित्सालय के सामने पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वेदपाल सड़क पर गिरकर घायल हो गए।बेहोश हालत में उन्हें भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
