Homeउत्तर प्रदेशहाईवे स्थित स्कूल में पुलिस ने बस चालकों को पढाया नियमों का...

हाईवे स्थित स्कूल में पुलिस ने बस चालकों को पढाया नियमों का पाठ

रिपोर्ट – नितिन कुमार

रामपुर। एसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने आज बुधवार को स्कूली बस चालकों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।यातायात पुलिस टीम द्वारा बिलासपुर स्थित सर्व संस्कृति स्कूल में स्कूल बस चालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में चालकों को सुरक्षित एवं कुशल वाहन संचालन (Driving Skills) के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे में वाहन न चलाने, सड़क पर सतर्कता बरतने तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments