Homeउत्तर प्रदेशस्कूल के मेन गेट के पास नाले में मिला सफाईकर्मी का शव,...

स्कूल के मेन गेट के पास नाले में मिला सफाईकर्मी का शव, लोगों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी की नगर कोतवाली क्षेत्र में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मेन गेट के पास आज बुधवार सुबह नाले में एक सफाईकर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली क्षेत्र में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मेन गेट के पास आज सुबह नाले में शव मिला। मृतक की पहचान नगर पालिका परिषद नवाबगंज में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत चंदन 32 वर्ष के रूप में हुई है।

प्रथमदृष्टया शराब के नशे में नाले में गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी ने बताया- शराब पीने का आदी था चंदन

शव मिलने की सूचना पर मृतक की पत्नी कोमल भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि चंदन शराब पीने का आदी था। चंदन के परिवार में पत्नी कोमल के अलावा दो बेटियां हैं। पति का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चंदन नाले में किन परिस्थितियों में गिरा। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments