रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव
बहराइच। निःशुल्क सीतापुर आँख अस्पताल के द्वारा कल दिनांक 7 अक्टूबर को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए नेत्र जांच शिविर चित्तौरा सीएचसी के कैंपस में आयोजित किया जाएगा। मशहूर सीतापुर आँख अस्पताल मरीजों के फ्री मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जाना देश में जाना जाता है। मोतियाबिंद वाले मरीजों की पहचान कर उन मरीजों को अपने साथ सीतापुर अस्पताल लेकर चले जाएंगे। चिकित्सकों द्वारा उनकी सभी जांच होने के बाद मोतियाबिंद का फ्री में आपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए चुने गए मरीजों को निःशुल्क बस द्वारा सीतापुर मुख्य अस्पताल भेजा जाएगा जहां उनके रहने और भोजन की सुविधा भी मुफ्त में मिलती है। ऑपरेशन हो जाने के बाद अस्पताल के वाहन द्वारा ही वापस उन मरीजों को वही छोड़ा जाएगा जहां से उन मरीजों को लाया जाएगा।
