Homeउत्तर प्रदेशश्रावस्ती: 24 घंटे में सोलर पैनल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

श्रावस्ती: 24 घंटे में सोलर पैनल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

श्रावस्ती। थाना गिलौला पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर से चोरी हुए सोलर पैनलों के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीनों सोलर प्लेटें भी बरामद कर ली हैं।

पुलिस के अनुसार 03/04 जून की रात आरोपी ने विद्यालय की दीवार फांदकर सोलर पैनलों की चोरी की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पवन उर्फ पुवन को तिलकपुर सिंचाई नहर के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी की गई तीनों सोलर प्लेटें बरामद की गईं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में आवश्यक कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments