रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने बताया कि आगामी तीन दिसंबर को शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अड़सुल मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। सनातन धर्म सभा में आयोजित प्रतिनिधि महासम्मेलन को संबोधित करते हुए वह वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से महासम्मेलन की तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव बिट्टू सिखेड़ा, प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, संजीव वर्मा, शरद कपूर, गौरव गर्ग, अनुज चौधरी, मंगतराम सोनकर, विकास पुंडीर, सोनू पाहीवाल, सत्यम प्रधान, उज्ज्वल पंडित, प्रभात रावत, ललित रहेला, हेम कुमार कश्यप, राजेश अरोड़ा, सोनू कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

