Homeउत्तर प्रदेशशहीद उधम सिंह की यादगार में 27 और 28 को नवाबगंज में...

शहीद उधम सिंह की यादगार में 27 और 28 को नवाबगंज में लगेगा किसान मेला आयोजन बाबा अनुज सिंह ने अधिक से अधिक क्षेत्र के सम्मानित किसान साथियों को पहुंचने का किया आवाह्न

रिपोर्ट – नितिन कुमार

रामपुर। बिलासपुर क्षेत्र के गांव नवाबगंज रतनपुरा में किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। जय जवान-जय किसान के नारे के साथ शहीद उधम सिंह यादगार किसान मेले का आयोजन बाबा अनूप सिंह जी के नेतृत्व में होने जा रहा है।वहीं आज भारतीय जन विकास सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष व ग्राम प्रधान सिकरोरा से देवेंद्र सिंह बाजवा ने क्षेत्र के गांव नवाबगंज में पहुंचकर बाबा अनूप सिंह से मुलाकात की और लगने वाले किसान मेला को एक सर्वोपरि पहल बताते हुए उत्साह बर्जन किया साथ ही क्षेत्र के सर्वाधिक किसानों से मेले में पहुंचने की अपील कि और बताया यह किसान मेला 27और 28 सितम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 10 बजे तक चलेगा।

इसमें आयोजक के मुताबिक आधुनिक, वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती को समर्पित यह दो दिवसीय मेला है आयोजकों ने बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रोन तकनीक और समृद्धि की ओर ले जाना है। मेले में सभी किसान भाइयों/बहनों, कृषि विशेषज्ञों, कंपनियों एवं कृषि प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।
मेले में आकर्षण के केंद्र होंगे :-
1. सांस्कृतिक प्रदर्शनी
2. घर के बने पकवानों की बिक्री
3. हस्तशिल्प एवं हस्तकला प्रदर्शनी आयोजकों द्वारा गुरु का लंगर एवं रहने की उचित व्यवस्था भी की गई है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments