Homeउत्तर प्रदेशवोट चोर–गद्दी छोड़’ के नारे के बीच कांग्रेस नेता अनुज इंद्रवाल हाउस...

वोट चोर–गद्दी छोड़’ के नारे के बीच कांग्रेस नेता अनुज इंद्रवाल हाउस अरेस्ट

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस नेता अनुज इंद्रवाल को खतौली स्थित श्री गणेश विहार कॉलोनी में उनके कैंप कार्यालय पर हाउस अरेस्ट किए जाने की बात सामने आई है। अनुज इंद्रवाल ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
इस दौरान ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारों के जरिए चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए। अनुज इंद्रवाल ने वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने, चुनावी प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास कायम रहे।
अनुज इंद्रवाल ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments