Homeउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो से भड़का रोष, शिवाजी सेना ने खोला मोर्चा

वायरल वीडियो से भड़का रोष, शिवाजी सेना ने खोला मोर्चा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने जिले में सियासी-सामाजिक हलचल बढ़ा दी है। वीडियो में नेहा बोरा नाम की युवती द्वारा मुख्यमंत्री के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में छत्रपति शिवाजी सेना के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंच गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कानून के तहत कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें वायरल वीडियो की सत्यता, स्रोत, संदर्भ और प्रामाणिकता की जांच के साथ वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले खातों की भी जांच कराने की मांग की गई। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति के खिलाफ पूर्वाग्रह के आधार पर कार्रवाई की मांग नहीं की जा रही है, बल्कि पहले वायरल वीडियो की वास्तविकता सामने लाने और उसके बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और जनप्रतिनिधियों की नीतियों की आलोचना करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। हालांकि, यदि किसी वायरल सामग्री की जांच में कानून का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कथित टिप्पणी को लेकर समाज में रोष है और संगठन मामले की निष्पक्ष जांच चाहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments