Homeउत्तर प्रदेशलापता युवक का शव गंगनहर में बहता मिला, परिवार में मचा कोहराम,...

लापता युवक का शव गंगनहर में बहता मिला, परिवार में मचा कोहराम, कम्हेड़ा नहर पुल से लगाई थी छलांग, बेलड़ा पुल के पास मिला शव

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। भोपा लापता हुए युवक का शव पांच दिन बाद बुधवार सुबह बेलड़ा नहर पुल के पास मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की तलाश में परिजन और ग्रामीण दिन-रात नहर पर निगरानी कर रहे थे। सूचना पर भोपा और पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी 22 वर्षीय लोकेश पुत्र जितेंद्र शनिवार की शाम किसी बात से नाराज होकर घर से निकला था। जानकारी के अनुसार उसने कम्हेड़ा गंगनहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। युवक को नहर में कूदता देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया, जिससे मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुरकाजी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद से ही परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश में जुटे हुए थे। निरगाजनी झाल, बेलड़ा नहर पुल और भोपा नहर पुल सहित विभिन्न स्थानों पर दिन-रात निगरानी की जा रही थी। रात के समय भी नहर के पुलों पर रोशनी की व्यवस्था की गई थी, ताकि शव बहकर आगे न निकल जाए और उसका पता लगाया जा सके।
बुधवार सुबह बेलड़ा नहर पुल के पास गंगनहर में एक शव बहता दिखाई दिया। शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई गई तो मृतक के पिता जितेंद्र ने उसकी पहचान अपने पुत्र लोकेश के रूप में की। युवक का शव मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे मां शर्मिला, पिता जितेंद्र, भाई प्रवेश, कुलदीप, अंकित, अर्जुन और लवकुश तथा बहन प्रभा सहित पूरे परिवार गहरे सदमे में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments