रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर गुरुवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हकीम जफर महमूद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खतौली में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी खतौली को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा किए जा रहे संघर्ष का समर्थन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हकीम जफर महमूद ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर देशभर में आवाज उठाई जा रही है।
प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में योगेश खारी एडवोकेट, दिलशाद सिद्दीकी, नवाब सिंह, राशिद चौधरी, मास्टर सरताज, फैज खान, सरदार फारुकी, मोहसिन चौधरी, असगर अब्बास एडवोकेट और नारायण खारी एडवोकेट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
