Homeउत्तर प्रदेशबुढ़ाना रोजगार मेले में 346 युवाओं को मिली नौकरी, 640 अभ्यर्थियों ने...

बुढ़ाना रोजगार मेले में 346 युवाओं को मिली नौकरी, 640 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के डीएवी डिग्री कॉलेज परिसर में शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय और डीएवी डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने किया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 10 कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए।

इस दौरान विधायक राजपाल बालियान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके साथ हुनर और व्यावहारिक ज्ञान होना भी जरूरी है। युवाओं को रोजगार मेले में उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेकर पूरी लगन के साथ अपनी शैक्षिक तैयारी मजबूत करनी चाहिए और आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे रोजगार मेलों का नियमित आयोजन कराने के निर्देश भी दिए।

रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, सुब्रोस लिमिटेड, एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड सहित 10 कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार और परीक्षा के माध्यम से चयन किया। मेले में कुल 640 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 346 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं के चयन से अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार, राजकीय आईटीआई लोई बुढ़ाना के प्रधानाचार्य अंकित सिंघल और जिला सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला सेवायोजन कार्यालय और डीएवी डिग्री कॉलेज के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments