Homeउत्तर प्रदेशबिजनौर प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर कालिया वाला पर विशाल भंडारे में उमडी...

बिजनौर प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर कालिया वाला पर विशाल भंडारे में उमडी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

रिपोर्ट – राकेश कुमार

बिजनौर। धामपुर नगीना मार्ग स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर कालिया वाला पर आयोजित किए गए 9 वे वार्षिक आध्यात्मिक समारोह मे बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु परिवारों ने महाकाली के चरणों में पूजा अर्चना एवं आराधना उपासना करते हुए श्रद्धा भावना प्रदर्शित की इस दौरान आयोजित विशाल भंडारे में भी नगर के विभिन्न भागों तथा आसपास के ग्रामों से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु परिवारों ने प्रसाद ग्रहण किया मंदिर परिसर स्थित महाकाली की मूर्ति के समक्ष आयोजित किए गए इस कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक पूजन से किया गया जिसके मुख्य यजमान धर्म कार्यों एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर योगदान देने वाले नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी विपिन कुमार अग्रवाल सर्राफ एवं उनकी धर्मपत्नी आशा रानी अग्रवाल युवा समाजसेवी एवं माता रानी के चरणों के समर्पित उपासक अनमोल अग्रवाल नूपुर अग्रवाल आरव अग्रवाल निमीषा अग्रवाल आदि रहे जिन्होंने परिजनों सहित पूजन कार्यक्रम में सहभागिता बनाते हुए माता रानी के चरणों से सभी सनातन परिवारों में शांति खुशहाली एवं समृद्धि का वातावरण बनाए रखने की कामना और प्रार्थना की इस अवसर पर पहुंचे नगर के प्रतिष्ठित परिवारों में अशोक कुमार अग्रवाल धार्मिक संस्था श्री शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाड़ा पंजाब की धामपुर शाखा के मुख्य संयोजक सुनील कुमार अग्रवाल पचरंगी प्राचीन सिद्ध पीठ माता चामुंडा देवी मंदिर के समर्पित सेवक हरिओम सिंह सैनी माता सावित्रीबाई फुले महिला जागृति मिशन की संस्थापक मोनिका सैनी नवदुर्गा जागरण पार्टी धामपुर के संस्थापक सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक एवं संचालक सरदार मनप्रीत सिंह बॉबी मां जगदंबा महिला संकीर्तन मंडल की संस्थापक एवं महंत दिलीप रानी आदि को माता रानी के पारंपरिक जय करो के सामूहिक उच्चारण के बीच विशेष सम्मान प्रदान किया गया कार्यक्रम में नगर के समाजसेवी विनीत कुमार शर्मा कारीगर अमित कुमार शर्मा अनिकेत कुमार शर्मा गौतम कुमार सैनी विक्की राजा सैनी पुखराज सिंह सैनी तथा उनके अनेक सहयोगियों ने भंडारे के प्रारंभ होने से लेकर अंतिम चरण तक की सभी सेवाओं में अपना समर्पित योगदान दिया मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से महिला उप निरीक्षक शिवानी चौहान के नेतृत्व में तैनात की गई नेहा चौहान आंचल चौहान पारुल रानी निशा रानी सचिन कुमार आदि को भी उनके द्वारा ड्यूटी के प्रति बरती गई सजगता के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया कार्यक्रम को सफलता दिलाने में नगर के अनेक प्रतिष्ठित परिवारों का योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments