Homeउत्तर प्रदेशसैदपुर के प्रथम शिक्षाविद् डॉ. जी.एस. लाल का निधन, शिक्षा जगत में...

सैदपुर के प्रथम शिक्षाविद् डॉ. जी.एस. लाल का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर सैदपुर। क्षेत्र के प्रथम शिक्षाविद् एवं प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. जी.एस. लाल का दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

डॉ. जी.एस. लाल को वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी द्वारा शिक्षक श्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

डॉ. जी.एस. लाल उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय हिंदूपुर, गौरी बाजार, देवरिया में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहे तथा सेवानिवृत्त हुए थे। उनका जीवन शिक्षा, ज्ञान और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।

दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को सैदपुर में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके निधन से शिक्षा जगत ने एक अनुभवी, समर्पित एवं सम्मानित शिक्षाविद् को खो दिया है। उनके शैक्षिक योगदान और व्यक्तित्व को सदैव श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments