रिपोर्टर: संदीप वर्मा
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में बुधवार को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के केंद्रीय अभिलेखागार के नवीन भवन का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप, पंजीयन एवं न्यायालय शुल्क विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Ravindra Jaiswal ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया।
इस अवसर पर Angad Kumar Singh मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रस्तावित केंद्रीय अभिलेखागार भवन का निर्माण लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग स्थित ग्राम दारापुर में किया जाएगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम के सीएनडीएस अनुभाग को सौंपी गई है।
समारोह में सहायक महानिरीक्षक निबंधन नवीन कुमार सिंह, उप निबंधक सदर हरीश चतुर्वेदी, उप निबंधक हैदरगढ़ निधि चतुर्वेदी, उप निबंधक रामनगर कादंबरी त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी, बैनामा लेखक, अधिवक्तागण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अभिलेखागार के नए भवन के निर्माण से अभिलेखों के सुरक्षित संरक्षण और विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी।
