Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष की अगवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल...

बाराबंकी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष की अगवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित किया ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कमेटी के आवाहन पर बाराबंकी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश राजभवन को जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी शिव कुमार वर्मा को देते हुये कहा कि, वर्तमान सरकार आम जनमानस को गुमराह कर रही है और छोटा व्यापारी व किसान यूपीआई टैक्स सेे काफी भयभीत वा परेशान नजर आ रहा है, इतना ही नही धीरे-धीरे यह यूपीआई टैक्स पूरे आमजनमानस पर प्रभाव डालेगा। ग्राहकों सहित व्यापारियों किसानों पर इसका अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मर्चेन्ट डिसकाउंट रेट (एमडीआर) की व्यवस्था पर पुनः विचार किया जाना चाहिए साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि, किसी भी शुल्क का बोक्ष अप्रत्यक्ष रूप से ग्राहकों पर ना डाला जाये।
अतः हमसब कांग्रेसजन मांग करते हैं कि, यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ को वापिस लिया जाये तथा छोटे व्यापारियों वा किसानों को प्रयाप्त राहत दी जाये एवं मर्चेन्ट डिसकाउंट रेट (एमडीआर) की व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू की जाये।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, मोहम्मद इरफान कुरैशी, एड0 वीरेन्द्र यादव, एड0 रमनलाल द्विवेदी बार अध्यक्ष, एड0 मोहम्मद इजहार, एड0 के0सी0 श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, आर0डी0 राव, विजयपाल गौतम, रामहरख रावत, सिकन्दर अब्बास रिज्वी, संजीव मिश्रा, जियाउर्ररहमान, अजय रावत, राजेन्द्र सोनी, एड0 अनिल गौतम, श्रीकान्त मिश्रा, सलमान जिया, मोहम्मद अरशद, राजेन्द्र धीमान, गोपी कनौजिया आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments