Homeउत्तर प्रदेशफावड़े से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार...

फावड़े से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी का नाम भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को खालापार निवासी आरिफ ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आयान और आरिस ने उसके भतीजे सुफियान (19) पर जान से मारने की नीयत से फावड़े से वार किया। हमले में सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गया था। शिकायत के आधार पर थाना खालापार में मुकदमा संख्या 190/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा

मामले की विवेचना कर रहे खालापार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक असगर अली की टीम ने 27 अक्टूबर को आरोपी आरिस पुत्र युसुफ (21) निवासी मक्कीनगर, खालापार को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी असगर अली, कांस्टेबल राहुल कुमार और टीटू कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments