Homeउत्तर प्रदेशकरवा चौथ पर शिवसेना महिला मोर्चा ने 100 महिलाओं को लगाई निशुल्क...

करवा चौथ पर शिवसेना महिला मोर्चा ने 100 महिलाओं को लगाई निशुल्क मेहंदी, पांच साल से जारी है परंपरा, पूनम चौधरी के नेतृत्व में हुआ आयोजन

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। करवा चौथ के पर्व पर शिवसेना (भवानी सेना) महिला मोर्चा की ओर से प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर निशुल्क मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में करीब 100 महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

महिला मोर्चा की ओर से यह आयोजन पिछले पांच वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष भी संगठन से जुड़ी परिवारों की बेटियों और युवतियों ने महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाकर पर्व की खुशियों में भागीदारी की। आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति, आस्था और वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य परंपराओं को सहेजने के साथ महिलाओं को एक मंच पर लाना और उनके बीच आपसी प्रेम, सहयोग व एकता की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा स्थानीय बेटियों और महिला कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयासरत है। मेहंदी लगाने जैसे पारंपरिक हुनर को प्रोत्साहित कर बेटियों को अवसर और सम्मान देने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे स्थानीय बेटियों और महिला कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर दें, ताकि उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का मंच मिल सके।

पूनम चौधरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल निशुल्क मेहंदी लगाना नहीं, बल्कि महिलाओं के बीच सामाजिक जुड़ाव बढ़ाना और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने घोषणा की कि महिला मोर्चा की ओर से यह कार्यक्रम हर वर्ष इसी तरह आयोजित किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सविता गौतम, पूनम चाहल, जिला महामंत्री राखी प्रजापति, संगठन मंत्री अनीता प्रजापति, जिला महामंत्री सुमन प्रजापति और कोषाध्यक्ष निशा वर्मा सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

अंत में पूनम चौधरी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाली महिलाओं, मेहंदी लगाने वाली बेटियों और आयोजन में शामिल सभी महिलाओं का आभार जताया। उन्होंने सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments