Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में हत्या का वांछित घायल, तमंचा बरामद

पुलिस मुठभेड़ में हत्या का वांछित घायल, तमंचा बरामद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पिन्ना गांव के पास शामली रोड पर हुई हत्या के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को पिन्ना गांव के पास शामली रोड पर किनौनी निवासी सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एक आरोपी बंटी उर्फ राहुल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगी थीं।

बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का वांछित आरोपी बुढ़ाना-शाहपुर मार्ग से कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध पुलिस को देखकर वापस मुड़कर जंगल की ओर जाने लगा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गोली से टीम बाल-बाल बची। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद आरोपी ने फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी शुभम उर्फ हरिओम पुत्र सतेन्द्र निवासी किनौनी घायल हो गया। उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया।

हत्या के मुकदमे में था वांछित

गिरफ्तार आरोपी शुभम उर्फ हरिओम के खिलाफ कोतवाली नगर में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक मिलन चौधरी, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप, एसओजी देहात प्रभारी मोहित चौधरी समेत कोतवाली नगर और एसओजी देहात की संयुक्त टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments