Homeउत्तर प्रदेशनिर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा...

निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों पर कार्रवाई की मांग की गई।

कार्यक्रम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश त्यागी और शहर अध्यक्ष शाह फैज़ल कुरैशी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा प्रभारी अकीम राणा, प्रदीप त्यागी, अकीम जाफर महमूद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं। निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता और विपक्षी दलों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इन मुद्दों पर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

ज्ञापन में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र और मत के अधिकार की रक्षा को लेकर पार्टी अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments