Homeउत्तर प्रदेशमीनाक्षी चौक पर पुलिस का शिकंजा, तीन बाइकों से प्रेशर हॉर्न उतारे

मीनाक्षी चौक पर पुलिस का शिकंजा, तीन बाइकों से प्रेशर हॉर्न उतारे

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक पर खालापार पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार और खालापार चौकी प्रभारी असगर अली ने पुलिस बल के साथ चौक पर वाहनों को रोककर उनकी जांच की।

चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिलों पर लगे तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न पुलिस के निशाने पर रहे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल तीन मोटरसाइकिलों से प्रेशर हॉर्न उतरवा दिए। अचानक हुई पुलिस की चेकिंग से वाहन चालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही।

पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी कि वाहनों में नियम विरुद्ध प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल न करें। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments