रिपोर्ट – राकेश कुमार
बिजनौर। बिजनौर के धामपुर में बाग रामलीला स्थित ग्राउंड में मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा के विधायक अशोक कुमार राणा ने फीता काटकर किया। इस दौरान मेला आयोजकों द्वारा विधायक अशोक कुमार राणा का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, जलपरी और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है। मेले में पहुंचकर लोग मनोरंजन के साथ खान-पान का आनंद ले सकेंगे। साथ ही बच्चो के लिए खेल खिलौने के लिए दुकाने भी लगाई गई है। इस दौरान मेला संयोजक हर्ष राजपूत, गौतम देव, अभय उपाध्याय और विपिन शेखाव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

