रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रिजवान अहमद सिद्दीकी ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और फैसलों से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों और देश की प्रगति में उनकी भूमिका पर विचार रखे।
जिला महासचिव ममनून अंसारी एडवोकेट, रिजवान अहमद सिद्दीकी और मदन मोहन शर्मा ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का राजनीतिक जीवन देश के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष गीता काकरान, कार्यालय प्रभारी अजीम सिद्दीकी, हर्षवर्धन त्यागी, अखिल सैनी, आशु शर्मा, अजमेर सिंह एडवोकेट, साकिब अंसारी, अफसाना अंसारी, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष इंजीनियर सद्दाम सिद्दीकी और अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष दिलशाद त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोष्ठी के बाद कांग्रेस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और मरीजों को फल वितरित किए।

