Homeउत्तर प्रदेशघर पर पथराव का विरोध किया तो कड़े से किया हमला, जान...

घर पर पथराव का विरोध किया तो कड़े से किया हमला, जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे में एक युवक द्वारा घर पर ईंट-पत्थर फेंकने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

कांधला रोड स्थित शिव मूर्ति के पास रहने वाले अनुज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे मोहल्ले की दूसरी गली में रहने वाला सलमान उसके घर पहुंचा। आरोप है कि सलमान ने घर पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे किसी को गंभीर चोट लगने की आशंका थी।

अनुज के मुताबिक, जब उसने आरोपी को पथराव करने से रोकने और समझाने का प्रयास किया तो सलमान ने हाथ में पहना कड़ा निकालकर उसके हाथ पर वार कर दिया। हमले में उसके हाथ में चोट लग गई और खून निकल आया। आरोप है कि इसके बाद सलमान ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी बुढ़ाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि उक्त युवक आए दिन मोहल्ले में झगड़ा और उत्पात करता रहता है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। तहरीर में पूर्व में चोरी की घटनाओं के संबंध में भी उसका नाम सामने आने का दावा किया गया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले मोहल्ले में घूमने वाले एक कुत्ते के सिर पर सरिया मारकर उसे घायल करने का आरोप भी लगाया गया है।

पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments