Homeउत्तर प्रदेशगोल्डन पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से हुआ दीपावली पूजन, शिक्षकों को दिए...

गोल्डन पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से हुआ दीपावली पूजन, शिक्षकों को दिए उपहार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रंगोली, फूलों और दीपों से सजाया गया। रंग-बिरंगी सजावट के बीच पूरा परिसर उत्सवी माहौल में नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भगवान गणेश के पूजन एवं आरती के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंद्रसेन बिंदल, उपाध्यक्ष अनमोल लेखराज ढींगरा, सचिव सुशील कुमार, निदेशक अमित कुमार, उपसचिव रितिका बिंदल, कोषाध्यक्ष ऋतु शर्मा और प्रधानाचार्या पूनम वर्मा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान विद्यालय की उन्नति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलने की कामना की गई।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिक्षकों और कर्मचारियों को दीपावली उपहार भेंट करना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उपहार देकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

प्रधानाचार्या पूनम वर्मा ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह जीवन से अज्ञानता और नकारात्मकता दूर कर ज्ञान, प्रेम और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments