Homeउत्तर प्रदेशगोमती नदी में मिला लापता युवती का शव, गांव में मचा हड़कंप,...

गोमती नदी में मिला लापता युवती का शव, गांव में मचा हड़कंप, 9 अक्टूबर की सुबह घर से लापता हुई थी 19 वर्षीय युवती, पलौली घाट के पास नदी में उतराता मिला शव

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

हैदरगढ़, बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के रुकनुद्दीनपुर गांव से छह दिन पहले लापता हुई 19 वर्षीय युवती का शव बुधवार को गोमती नदी में पलौली घाट के पास उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक, युवती 9 अक्टूबर की सुबह घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी।तलाश के दौरान घर से करीब 800 मीटर दूर उसकी चप्पल और एक डिब्बा लावारिस हालत में मिला था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की थी।

प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर की रात कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के पहले युवक व युवती के बीच मोबाइल फोन से बातचीत होने की बात भी सामने आ रही है।

बुधवार को युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments