Homeउत्तर प्रदेशखालापार पुलिस ने दो वारंटी दबोचे, लंबे समय से अदालत में नहीं...

खालापार पुलिस ने दो वारंटी दबोचे, लंबे समय से अदालत में नहीं हो रहे थे पेश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत खालापार पुलिस ने रविवार सुबह दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को उनके आवास से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गहराबाग निवासी वाहिद (32) पुत्र अशरफ उर्फ इशरत और खालापार नई बस्ती में तालाब के पास रहने वाले मोहम्मद फतेह (26) पुत्र भूरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अलग-अलग पुराने मुकदमों में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने 22 नवंबर की सुबह करीब सात बजे कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वाहिद के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में वर्ष 2014 में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं मोहम्मद फतेह के खिलाफ चोरी के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में एनडीपीएस एक्ट, चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के कुल सात मुकदमों का उल्लेख है। इनमें वर्ष 2017 से लेकर 2025 तक के मामले शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में खालापार चौकी प्रभारी असगर अली, किदवईनगर चौकी प्रभारी संजय सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार, राहुल कुमार और अंकित कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments