Homeउत्तर प्रदेशकोर्ट के वारंट पर तितावी पुलिस ने अनुज को पकड़ा

कोर्ट के वारंट पर तितावी पुलिस ने अनुज को पकड़ा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में मुकंदपुर निवासी अनुज कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत वर्ष 2018 से संबंधित वाद न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज कुमार पुत्र रणवीर, निवासी मुकंदपुर, थाना तितावी, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-2, मुजफ्फरनगर से वाद संख्या 3321/9/2018 में जारी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तारी की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित चौधरी और आरक्षी राकेश कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments