Homeउत्तर प्रदेशकार्तिक पूर्णिमा पर तीन स्थानों पर लगेगा मेला, सुरक्षा को लेकर पुलिस...

कार्तिक पूर्णिमा पर तीन स्थानों पर लगेगा मेला, सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

सुबेहा (बाराबंकी)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को सुबेहा थाना क्षेत्र के सराय राजघाट, अमौनी घाट और शुकुलपुर में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी किनारे बैरीकेडिंग कराई गई है, ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जा सके। वहीं, मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सुबेहा थाने के एसएसआई शमशाद खान ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सराय राजघाट और अमौनी घाट के साथ शुकुलपुर में आयोजित होने वाले मेले की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

एसएसआई शमशाद खान ने बताया कि मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मेला स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

प्रशासन का प्रयास है कि कार्तिक पूर्णिमा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और मेला सकुशल संपन्न कराया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments