Homeराष्ट्रीयसांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाक़ात की और...

सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाक़ात की और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी आज क्षेत्र के भ्रमण पर रहे, जहाँ उन्होंने कई सामाजिक और गमगीन कार्यक्रमों में शिरकत कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को जैसे ही मोहल्ला अगलगा, स्वार निवासी और मन्नत मैरिज हॉल के मालिक, मशहूर रिटायर्ड शिक्षक मास्टर फरजंद अली साहब के इंतकाल की खबर मिली, उन्होंने गहरा रंजो-ग़म ज़ाहिर किया। सांसद साहब ने कहा कि एक तालीमी शख्सियत का दुनिया से जाना समाज के लिए बड़ा नुकसान है। सांसद मोहिब्बुल्लाह ने दफन मैं शिरकत की और महरूम की मगफिरत के लिए दुआ की और उनके चाहने वालों को इस मुश्किल घड़ी में सब्र की ताकीद की इसके पश्चात, सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी मोहल्ला कुंडा पहुंचे, जहाँ उन्होंने कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष और मौजूदा नगर पालिका सदस्य मरहूम महफूज उर रहमान साहब के परिजनों से मुलाकात की। कुछ दिन पूर्व हुए उनके इंतकाल पर अफसोस जताते हुए सांसद जी ने कहा कि महफूज साहब एक कर्मठ और मिलनसार व्यक्तित्व के मालिक थे। उन्होंने परिवार के साथ बैठकर काफी वक्त बिताया और मरहूम के हक में दुआ-ए-खैर की गमगीन मुलाकातों के बाद, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ग्राम खेमपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने हाजी अमानत अली साहब के सुपुत्र के निकाह की खुशी में शिरकत की। यहाँ सांसद साहब का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने दूल्हे और परिवार को अपनी नेक दुआओं और मुबारकबाद से नवाजा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरे के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और प्रमुख व्यक्तित्व सांसद महोदय के साथ मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
अय्यूब हाजी जी .डॉ. मकतूब मुन्ना शुऐबकिंग जी.जमील सैफी जीनासिर शेख जी.जुबैर जी.सैफ अली जी.सुहेल जी.अरबाज अली जी सलीम बाबू जी.डॉ मेहंदी हसन और हिफजे अली ये जानकारी सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments